अगर आपका पालतू जानवर मोटा होता जा रहा है तो ये बेशक मत सोचिए कि वो खुश है बल्कि ये उसके तनाव की वजह से है।
इंसानों पर हुए कई अध्ययनों में ऐसा पाया गया है कि जब व्यक्ति परेशान रहता है या फिर तनाव में रहता है तो ज्यादा खाता है। जो कहीं न कहीं मोटापे की वजह बनता है, इंसानों की ये आदत जानवरों में भी होती है।
मेट्रो की खबर के मुताबिक, तनाव की स्थिति में जानवर काफी खाने लगते हैं जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ जाता है। ये अध्ययन खासतौर पर पालतू कुत्ते और बिल्ली पर लागू होता है।
जनरल ऑफ वेटरनिटी बिहेवियर में छपे इस अध्ययन के अनुसार, तनाव या परेशानी की हालत में जानवर ज्यादा खाने लगते हैं। भूख नहीं होने पर भी वो खाते रहते हैं।
डॉक्टर मानते हैं कि पालतू जानवरों की कई आदतें इंसानों से मिलती हैं और उनमें धीरे-धीरे इंसानी संवेदनाएं आ जाती हैं। ऐसे में इंसानों की ही तरह परेशान होने की स्थिति में वजन बढ़ना भी दोनों के बीच एक समान लक्षण है।
शेर-ए-बब्बर और हसीना की लव-स्टोरी देखने के लिए यहां क्लिक करे।