येती से जुड़ी कई कहानियां आपने सुन रखी होंगी। कई लोग उसे देखने का दावा भी कर चुके हैं, लेकिन आज भी उसके अस्तित्व को लेकर कई तरह के सवाल हैं।
मानने वाले हिममानव या येती के अस्तितव को स्वीकारते हैं और नहीं मानने वालों के लिए ये एक धोखा है।
जब सांप ने बनाया मेंढक फ्राई और कुछ यूं चट कर गया
लेकिन व्यावसायिक तौर पर इसका शिकार करने वाले रिक ड्येर ने हाल ही में एक तस्वीर जारी की है और उनका कहना है कि उन्होंने इसे मार डाला है।
6 साल के मासूम की हैरत में डालने वाली करतूत
मिरर की खबर के अनुसार, ड्येर जोर देकर कहते हैं कि उन्होंने इस ऐतिहासिक हिममानव को सितंबर 2012 में गोली मारी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
देखिए, शेर के पंजे में कैसे फंस गया ये बेचारा परिंदा
हालांकि वो अभी तक इस तथ्य से जुड़ा कोई भी सुबूत पेश नहीं कर पाए थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने एक धुंधली सी तस्वीर पेश्ा की है, जिसे दिखाकर वो अपने दावे को पुख्ता करना चाहते हैं।
हैरतअंगेजः आसमां से कटे हुए हाथ-पैर की बारिश!
ये तस्वीर एक अजीब से बालों वाले शख्स की है। जिसका केवल चेहरा ही नजर आ रहा है। ड्येर का कहना है कि इस हिममानव के शरीर पर हर तरह का प्रयोग किया जा चुका है। वो बताते हैं कि उसका डीएनए टेस्ट भी किया गया था।
इस स्कूल में हुआ कुछ ऐसा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी
ड्येर की ये तस्वीर मशहूर हॉलीवुड फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के एक किरदार से काफी मिलती-जुलती है।