फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसे देखते ही अटकी सांसें, उतरा प्रेम का भूत

Thu, 21 Feb 2013 11:06 AM IST
अलीगढ़/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने वाले ने सही कहा है कि सच्चे प्यार का बोलबाला और झूठे प्यार का मुंह काला। कुछ ऐसा ही नजारा खैर के मजिस्ट्रेट के ऑफिस में देखने को मिला जहां प्यार में बावली एक छात्रा झूठे प्यार के जाल में फंसते फंसते बची। हुआ ये कि परिवार के खिलाफ जाकर टेंपो चालक से शादी करने जा रही छात्रा के सामने उसके प्रेमी की पहली बीवी आ गई। बीवी का राज खुलते ही प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई और छात्रा की आंखों के आगे अंधेरा छा गया।
विज्ञापन


मामला अलीगढ़ के नजदीक खैर के गांव जरारा का है। एक छात्रा अलीगढ़ से बीएससी कर रही थी। अलीगढ़ आते जाते में उसकी एक टैंपो चालक से आंखें चार हो गईं। छात्रा ने उसके साथ जीने मरने की कसमें खा ली। जानकारी होने पर जब मां बाप ने रोका तो वह उनके खिलाफ हो गई।

यही नहीं छात्रा प्रेमी को साथ लेकर थाने पहुंच गई। उसने परिजनों द्वारा प्यार में बाधा बनने की बात कोतवाली पुलिस को बताई। कोतवाल ने दो दिन छात्रा को मजिस्ट्रेट बयान के लिये भेजा। लेकिन मजिस्ट्रेट की सरकारी कार्य में व्यस्तता के चलते बयान नहीं हो सके।
विज्ञापन


इसी दौरान मामले में नाटकीय मोड़ आ गया। एक महिला थाने आई और खुद को टेंपो चालक की पत्नी बताने लगी। इससे थोड़ी ही देर में टेंपो चालक की असलियत सबके सामने आ गई। महिला ने बताया टेंपो चालक से कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी लेकिन वह उत्पीड़न करता था। मामले में मुकदमा चल रहा है। असलियत सामने आते ही छात्रा के सिर से प्रेम का भूत उतर गया। वह काफी देर तक अपनों के सामने रोई तो उनका दिल पसीज गया। अब छात्रा परिजनों के साथ जाने को तैयार है।

मामले में पहली पत्नी अर्चना निवासी मेहंदिया, थाना कायमगंज ने कोतवाली में पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट आरोपी राजू पुत्र जयपाल निवासी चंदनिया, गौतमबुद्धनगर के खिलाफ करा दी है। कोतवाल का कहना है कि छात्रा को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के बाद ही भेजा जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें