फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह जी! कैदियों को खेलने के लिए मिलेंगे कुत्ते

Mon, 06 May 2013 05:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई अदालत आरोपियों को खेलने के लिए खिलौने मुहैया कराए तो क्या कहेंगे। जी हां, कोलाराडो की एक अदालत ने सुनवाई के दौरान अपराधियों को खेलने के लिए कुत्ता देने पर विचार किया है।
विज्ञापन


अदालत का सोचना है कि न केवल अपराधी बल्कि गवाह भी सुनवाई के दौरान कुत्ते के साथ खेलकर अपनी थकान और चिंता को दूर कर सकेंगे।

हफपोस्ट के अनुसार 'द बाउडलर डिस्ट्रिक अटॉर्नी ऑफिस' कोलाराडो में अपनी तरह की ऐसी पहली अदालत होगी जो अपराधियों और गवाहों के आराम के लिए कुत्ते मुहैया करा रहा है।

अदालत का कहना है कि गवाहों और आरोपियों को तनाव मुक्त रखने के लिए ऐसा करने पर विचार किया जा रहा है।

डिस्ट्रिक अटॉर्नी स्टैन गारनेट ने बताया कि इस भावी योजना को लेकर उनका पूरा स्टाफ काफी उत्साहित है। यह अपने आप में बहुत रोचक सोच है। हालांकि वाशिंगटन में काफी पहले से ऐसी व्यवस्था है, जहां कुशल ट्रेंड कुत्ते कोर्टरूम में जाकर गवाहों और अपराधियों के साथ खेलते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान युवा अपराधियों और गवाहों को खास तवज्जो दी जाती है। गारनेट मानते हैं कि ये प्रक्रिया काफी बोझिल और उबाऊ होती है, ऐसे में अगर इंसान का सबसे अच्छा दोस्त उसके साथ हो तो जाहिर है कि तनाव कम होगा।

कोर्टहाउस डॉग्स नाम की कंपनी कुत्तों को इस काम के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षण देने का काम करती है। अब तक यह कंपनी 41 कुत्तों को अलग-अलग 19 राज्यों में भेज चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें