गुरु-शिष्य का रिश्ता, हर रिश्ते से ऊपर होता है लेकिन बदलते समय और समाज में अब इस रिश्ते की अहमियत भी धुलती जा रही है। कम से कम इस मामले को सुनकर तो यही लगता है।
जहां एक 14 साल के बच्चे ने अपनी ही टीचर को कमरे में बंद करके उसके साथ्ा अश्लील हरकत की। वेल्स के सबसे बड़े कस्बे की रेक्सहैम की इस घटना ने वहां के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
हालांकि बच्चे को पकड़ लिया गया है और उसे जेल में बंद कर दिया गया है फिर भी स्थानीय लोगों के लिए इस बात पर भरोसा करना काफी मुश्किल हो रहा है।
वहशी टीचर
क्रेजीन्यूज24डॉटकॉम की खबर के अनुसार, इस लड़के ने टीचर को कंप्यूटर रूम में बंधक बना दिया और उसकी स्कर्ट में हाथ डाल दिया और बाद में उसके साथ गंदी हरकत की।
इस दौरान टीचर की आवाज सुनकर कई लोगा वहां जुट तो गए लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से कोई मदद नहीं कर सके।
लड़के को चार साल की सजा सुनाई गई है। सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि जब कमरे का दरवाजा खुला तो वहां टीचर और दोषी खड़ा था।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि उस समय क्लासरूम में केवल ये टीचर और दोषी ही थे। अचानक से लड़के ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और टीचर के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बाद में जब दरवाजा खुला तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और टीचर बुरी तरह डरी हुई थी।
उस दिन के बाद से उसने स्कूल आना छोड़ दिया। सुनवाई के दौरान ये भी पता चला कि ये लड़का पहले भी दो बार ऐसी हरकत कर चुका था।