फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने कभी देखी है तीन पहियों वाली साइकिल?

Mon, 31 Mar 2014 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पहियों वाली सवारी के तो आपने खूब मजे उठाए होंगे। लेकिन रिक्शा और ऑटो को अगर छोड़ दिया जाए, तो क्या कभी देखी है आपने तीन पहियों वाली साइकिल?
विज्ञापन


इस खास तरह की तीन पहियों वाली साइकिल को जगरनट का नाम दिया गया है। इस साइकिल में आगे की तरफ दो पहिए और पीछे की तरफ एक पहिए को लगाया गया है।

इस साइकिल को एक बाप-बेटे ने मिलकर बनाया है। उनका ये दावा है कि इस साइकिल को बर्फ और पथरीली जमीन पर आसानी से चलाया जा सकता है।

उनका ये भी दावा है कि इस को सीढ़ियों पर भी चलाया जा सकता है। इसके आगे के पहिए पीछे वाले पहिए के मुकाबले पकड़ बनाने के लिए पतले बनाए गए हैं।

दोनों बाप-बेटे का कहना है कि ये साइकिल दो मॉडल में उपलब्ध है। एक का नाम है जगरनट और दूसरे का नाम है किलीमनजारो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें