रोज ही तमाम ऐसे लोग हैं जिन्हें अस्पताल में अधमरी हालत में भर्ती कराया जाता है। उनमें से अधिकतर लोगों की जानें गोली लगने या फिर चाकू के गहरे जख्म से हो ही जाती है।
बीमारी होने से पहले बचा लेगा शरीर में छुपा ये जादुई उपकरण!
पर अब ऐसी जानों को बचाने का पक्का इंतजाम विज्ञान ने कर लिया है। हम आप से ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि अमेरिका के डॉक्टरों ने एक ऐसे तरीके को इजात किया है जिसमें गंभीर रूप से घायल मरीजों को मरने से रोका जा सकेगा।
अमेरिका स्थित पिट्स्बर्ग के डॉक्टरों ने मरीज को बेहोश करने के बाद उसे ठंडा करके उसका इजाज करने की सोची है।
डॉक्टरों का मानना है कि अगर मरीज को ठंडा कर दिया जाएगा तो उसकी नसों को ऑक्सीजन की कम जरूरत होगी।
ऐसी स्थिति में डॉक्टर तुरंत मरीज के अंदर पड़ी गोली या फिर चाकू को निकाल बाहर करेंगे।
ये कैसी लत! 200 बार में भी नहीं आया मजा
डेली मेल के मुताबिक इस आइडिया को अमल में लाने से पहले डॉक्टर कई लोगों पर इसका टेस्ट करेंगे।