फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को लग गई पीने की लत, बेटी को भेज दिया...

Mon, 08 Apr 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर मां अपने बच्चे के लिए अच्छे से अच्छे शौक को टाटा कर देती है। लेकिन एक कलयुगी मां शराब पीने की ऐसी लत लगी कि शराब छोड़ने की बजाय उसने अपनी बेटी को छोड़ना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन


2005 में शराब के लिए अपनी पांच साल की मासूम को त्यागने वाली मां अब अस्पताल में पड़ी है और उन दिनों को याद करके अफसोस कर रही है।

डेली मेल के अनुसार ये मामला ग्लासगो के बिशपब्रिज इलाके का है। यहां गिलियन मेकफरलेन नामक पूर्व एयरहोस्टेस ने शराब पीने की लत को छोड़ने की बजाय अपनी सगी बेटी को ही छ़ोड़ दिया।

गिलियन के मुताबिक सन 2000 में इतालवी बिजनेसमैन एंटेनियो डिकेसरे से विवाह करने के कुछ ही दिन बाद उसका तलाक हो गया। पति इटली जाकर बस गया और गिलियन नशे में डूब गई। तभी उसे पता चला कि वो गर्भवती है। उसने बेटी को जन्म दिया लेकिन नशे के चलते वो बेटी की सही परवरिश नहीं कर पाई।
विज्ञापन


गिलियन ने बताया कि वो अपने तलाक के गम को गलत करने के लिए दिन दिन भर शराब पिया करती थी और बेटी को दोस्तों और रिश्तेदारों के घर छोड़ दिया करती थी।

सारा जब पांच साल की हुई तो गिलियन ने एक ह्रदयविदारक फैसला किया। गिलियन ने शराब की लत को बदस्तूर रखने के लिए सारा का बैग पैक किया और उसे इटली (सारा के पिता) के घर भेज दिया। उस समय सारा काफी रोई चिल्लाई लेकिन गिलियन ने उसे अपने से अलग करने में बिलकुल देर नहीं लगाई।

सात साल बाद माहौल कुछ इस तरह है कि 48 साल की गिलियन अल्कोहल की अधिकता के चलते अस्पताल में पड़ी है और सारा इटली में अपने पिता के घर पर सैटल हो चुकी है। कुछ समय पहले गिलियन ने पश्चाताप करते हुए शराब से तौबा की और पांच सालों में पहली बार सारा से मिलने इटली पहुंची।

गिलियन का कहना है कि वो ऐसी मां है जिसने अपनी प्राथमिकताओँ के चलते बेटी को नजरंदाज कर दिया। लेकिन वो दुनिया के हर मां बाप से कहना चाहती है कि वो उस जैसे न बनें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें