फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में लिखो प्रेम पत्र, कंप्यूटर करेगा टाइप

Wed, 06 Mar 2013 04:32 PM IST
वाशिंगटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में हजारों रंग के नजारे बन गए....ये गाना भले ही फिल्मी हीरों ने हीरोइन को इंप्रेस करने के लिए गाया हो। लेकिन अब नजारों यानी हवा में पत्र लिखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। हवा में हाथ घुमाते ही आप कंप्यूटर पर लैटर या ईमेल कर पाएंगे।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने एक नए आविष्कार के तहत ‘एयर राइटिंग’ दस्ताना सिस्टम का ईजाद किया है जोकि इसके उपयोगकर्ताओं को हवा में अपने हाथ से टेक्स्ट और ईमेल लिखने में मदद करेंगे। जब दस्ताना पहना व्यक्ति अपने हाथ से हवा में कोई अक्षर रेखांकित करेगा यह सिस्टम उस अक्षर की पहचान कर सकेगा।

गिजमग की रिपोर्ट के मुताबिक, ये अक्षर डिजिटल टेक्स्ट में बदल जाएंगे, जिसके बाद इन्हें ईमेल, टेक्स्ट संदेशों या किसी अन्य तरह के मोबाइल एप्लीकेशन में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन दस्तानों का विकास जर्मनी की कार्लजुए प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर वैज्ञानिकों की एक टीम ने किया है। इन दस्तानों में ऐक्सेलरोमीटर और गायरोस्कोप लगाए गए हैं जोकि हाथ के मूवमेंट का पता लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें