फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भूत प्रेत या नकारात्मक शक्ति सताने लगे

Tue, 21 Jan 2014 03:30 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि इस दुनिया से अलग एक दूसरी दुनिया है जो लोक और परलोक के बीच में है। यह दुनिया है आत्माओं की दुनिया। कुछ लोग इस दुनिया में रहने वालों को भूत प्रेत कहते हैं। कुछ लोग इन्हें भटकती आत्मा कहते हैं।
विज्ञापन


भूत प्रेत और भटकती आत्माएं हमेशा इंसानों से दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन कभी कुछ ऐसा संयोग बना जाता है जब भटकती आत्माएं अपनी दुनिया से निकलकर किसी चाहत को पूरा करने के लिए इंसानों की दुनिया में आ जाते हैं।

ऐसी स्थिति में इंसान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए वर्षों से देश के कई भागों एक टोटका आजमाया जाता है। जब कभी आपको भी लगे कि नकारात्मक उर्जा यानी ऊपरी चक्कर है तो एक बर्तन में सरसों का तेल लेकर आग पर गर्म करें।
विज्ञापन


इसमें चमड़े का एक टुकड़ा डालें। जब धुआं निकलने लगे, इसमें नींबू, थोड़ी सी फिटकरी, तीन काली चूड़ी और एक कील डाल दें। इसे पीड़ित व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं। इसके बाद इसे कहीं गड्ढ़ा खोदकर दबा दें। इसके ऊपर एक कील ठोंक दें।
विज्ञापन


माना जाता है कि ऐसा करने से पीड़ित व्यक्ति से भूत-प्रेत का साया या यूं कहें नकारात्मक शक्ति का असर दूर हो जाता है।

नोट: यह पारंपरिक घरेलू टोटका हैं। अमर उजाला का इससे किसी प्रकार का कोई सरोकार नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें