प्रमुख स्नान पर्व माघी पूर्णिमा के मद्देनजर मेला क्षेत्र में 23 फरवरी से नया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में सिर्फ वाहन पास धारक ही प्रवेश करेंगे।
शहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु मेला क्षेत्र में प्रवेश से पहले अपने छोटे वाहन बैरहना एवं पांटून पुल वर्कशॉप पार्किंग स्थल पर पार्क करेंगे। दोनों पार्किंग स्थल भरने के बाद वाहनों को सीएमपी डिग्री कॉलेज, कुलभाष्कर महाविद्यालय, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज आदि पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक यातायात मेला कवींद्र प्रताप सिंह के अनुसार अरैल क्षेत्र में रीवां मार्गं से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को नवप्रयागम पार्किंग स्थल एवं लेप्रोसी मिशन असपताल के सामने दक्षिणी पार्किंग एवं इंदलपुर कृषि भूमि पार्किग स्थल में रखेंगे।
मिर्जापुर रोड से आने वाहन देवरख उपरहार एवं मदनुआपुर उपरहार पार्किंग स्थल और वाराणसी रोड से आने वाली प्राइवेट बसें त्रिवेणीपुरम एवं गुलाब पेट्रोल पंप के पास स्थित पार्किंग स्थलों पर पार्क की जाएंगी जबकि अन्य चार पहिया वाहन मेहता इंस्टीट्यूट के सामने एवं पीछे और गांधी इंटर कॉलेज में बनाए गए पार्किंग स्थल पर रखे जाएंगे।
जौनपुर रोड से आने वाली प्राइवेट बसें सहसों चौराहे से बाएं मुड़कर हबूसा मोड़ पहुंचेंगी, वहां से दाएं मुड़कर जीटी रोड से अंदावा चौराहा पहुंचकर गोपालपट्टी एवं त्रिवेणीपुरम पार्किंग स्थल पर खड़ी होंगी जबकि हल्के वाहन पूरेसूरदास पार्किंग एवं जनेश्वरपुरम पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए जाएंगे।