फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल बाबा मुझे इटैलियन नहीं आती वर्ना आपको बताता कि भाजपा ने देश को क्या दिया है'

Sat, 04 Aug 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान गौरव यात्रा
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' को राजसमंद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजे और शाह ने जिले के प्रतिष्ठित चारभुजानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके बाद वे विशेष रूप से तैयार की गई बस में सवार हुए। मंदिर परिसर से यह बस हवाईपट्टी तक गई। वहां से दोनों नेता हेलीकॉप्टर से कांकरोली के लिए रवाना हुए जहां इस यात्रा की पहली जनसभा हुई।

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल बाबा हमसे चार साल का क्या हिसाब मांगते हो? देश की जनता आपसे चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है।
राहुल बाबा अगर आपको गिनती आती है तो गिनो, मुझे इटली की भाषा नहीं आती वर्ना मैं आपको इटली की भाषा में बताता कि हमने लोगों को कितना दिया है। मोदी सरकार राजस्थान की जनता के लिए 116 योजनाएं लेकर आई और इसके बावजूद कांग्रेस पूछती हैं कि भाजपा ने क्या किया?'
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं आपको ये कहना चाहता हूं कि मोदी सरकार ने जो 116 योजनाएं राजस्थान के गरीब व आमजन के लिए बनाई हैं, उसे वसुंधरा सरकार ने नीचे तक पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि आप एनआरसी के मामले पर अपना स्टैंड क्यों नहीं क्लीयर कर रहे हैं। इसीलिये कि आपको उसमें अपना वोट बैंक नजर आ रहा है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आप सभी की मेहनत का ही फल है कि आज कमल हर जगह खिला है, मुझे याद है जिस पार्टी में कभी दो सांसद थे आज वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर योजना को जमीन पर लाने का काम कर रही है, जिससे जनता को उस योजना का सीधे लाभ मिल सके।

बता दें कि राजे की यात्रा का 'रथ' बस मार्ग से राजसमंद पहुंचा। राजे आगे की यात्रा इसी 'रथ' में करेंगी। यात्रा की कुल अवधि 58 दिन की है जिसमें से 18 दिन का अवकाश रहेगा। यह यात्रा राज्य की कुल 200 विधानसभाओं में से 165 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें