फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में 'वसूली भाभी' वसूलती हैं बिल, बिजली की चोरी रुकी और बढ़े कनेक्शन

Fri, 08 Jan 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश  की बिजली वितरण कंपनी ने एक निष्ठा विद्युत मित्र योजना शुरू किया है जिसमें स्थानीय महिलाओं से गांवों वालों का बिल वसूला जाता है। इस कारण लोग इन महिलाओं को वसूली भाभी भी के नाम से भी जानते हैं।

विज्ञापन


महिलाओं को अवसर देने से बिजली बिल की वसूली आसान हुई है साथ ही नए कनेक्शन भी बहुत हुए हैं। साथ ही बिजली की चोरी भी रुकी है। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है। 

मध्यप्रदेश की ग्रामीण को महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सेल्फ हेल्प समूह में रजिस्टर महिलाओं को निष्ठा विद्युत मित्र बनाया गया है, इसके कारण ये महिलाएं घर चलाने में भी सपोर्ट कर पा रही हैं। अभी इस योजना की शुरूआत भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में की है।
विज्ञापन

 

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम सिंह तोमर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। इस योजना में महिलाओं को निष्ठा विद्युत मित्रों के तहत बिजली बिल की वसूली, नए कनेक्शन कराना के साथ बिजली चोरी को रोकने जैसे काम दिए हैं। 

आगे ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश की बिजली वितरण कंपनी को काफी लाभ हुआ है और करीब 200 से ज्यादा निष्ठा विद्युत मित्रों ने 30 लाख से ज्यादा का राजस्व वसूला है। साथ लोगों के नए कनेक्शन में मदद की है। अब ये महिलाएं ग्रामीण इलाकों में वसूली भाभी के नाम से जानी जाती हैं।

गौरतलब है, कि सरकारें लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई नई योजनाएं चलाती है। जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। निष्ठा विद्युत मित्र योजना से ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक रूप से भी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें