बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम/श्रेणियां/अंक बदल गए हैं, उनके निरीक्षण परिणाम और प्रमाणपत्र सह अंकपत्र संबंधित स्कूलों को भेजे जा रहे हैं। संबंधित अभ्यर्थी अपने विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क कर संशोधित प्रमाणपत्र सह अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में उन्हें अलग से पत्र भी भेजा जा रहा है, जिनका रोल नंबर इस सूची में अंकित नहीं है उनका रिजल्ट संशोधित नहीं किया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 15 जून से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। हाईस्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय में ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे। हाईस्कूल में 13587 विद्यार्थी पंजीकृत हुए और 13148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में 10119 विद्यार्थियों में 9653 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।