फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आज मुरादाबाद और अमरोहा में सत्ता का संग्राम, जनता के मुद्दों पर होगी बात, नेताओं से होंगे तीखे सवाल

Fri, 12 Nov 2021 12:04 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मुरादाबाद और अमरोहा में होगा। आपके पास 'अमर उजाला' के इस विशेष चुनावी अभियान से जुड़ने का अच्छा मौका है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद और अमरोहा में यहां होंगे कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप मुरादाबाद और अमरोहा के रहने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी शुक्रवार 12 नवंबर को आपके शहर में होगा। आपके पास 'अमर उजाला' के इस विशेष चुनावी अभियान से जुड़ने का अच्छा मौका है। यह आपका अपना मंच है, जहां से आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन

मुरादाबाद और अमरोहा में कहां और कब होंगे कार्यक्रम?

1. अमरोहा में चाय पर चर्चा
समय - सुबह 8 बजे
स्थान - चौपला चौराहा, गजरौला (अमरोहा)

2. युवाओं से चर्चा
समय - सुबह 10 बजे
स्थान - तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), दिल्ली रोड, मुरादाबाद

3. आधी आबादी से चर्चा
समय - दोपहर 1 बजे
स्थान - आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, बुद्धि विहार

4. राजनीतिक दलों से चर्चा
समय - दोपहर 2.30 बजे
स्थान - आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल, बुद्धि विहार

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?

इस विशेष अभियान के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच देगा, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें