फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की तबाही के दो वीडियो जारी, तेल डिपो समेत हथियार भंडार नेस्तनाबूद

Tue, 23 Jan 2018 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी हमले के बाद बीएसएफ ऑपरेशन की तस्वीर - फोटो : Basit zargar
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत के जवाबी हमले में पाकिस्तान की कई फायरिंग पोजिशन, आयुध भंडार और फ्यूल डिपो को बीएसएफ ने उड़ा दिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की इस तबाही के दो वीडियो भी जारी किए हैं। बीएसएफ के अनुसार बीते कुछ दिनों से जारी जवाबी कार्रवाई में सीमा पार करीब 15 पाक रेंजर्स भी मारे गए हैं।
विज्ञापन


रविवार रातभर चली गोलाबारी में परगवाल और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए। अरनिया सेक्टर में कांस्टेबल अरुण वर्मा और परगवाल सेक्टर में कांस्टेबल नगिंदर कुमार घायल हुए। हालांकि सोमवार को छठे दिन बार्डर पर कहीं भी फायरिंग या गोलाबारी नहीं हुई। बीएसएफ  प्रवक्ता के अनुसार सीमा पर पाक रेंजर्स की गोलीबारी का उपयुक्त और पिन प्वाइंट पर जवाब दिया गया है। जवाबी हमले में पाकिस्तान की कई फायरिंग लोकेशन ध्वस्त करने के साथ ही उनके फ्यूल और आयुध भंडार को भी उड़ा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के कई गांवों में दस से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। 

अब तक 12 की मौत, 60 घायल

सीमा पर पिछले छह दिनों से हो रही पाकिस्तानी गोलाबारी में एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पांच सुरक्षाकर्मी और सात नागरिक शामिल हैं। 60 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। एलओसी और पुंछ पर करीब एक लाख लोग गोलाबारी से प्रभावित हुए हैं। 200 से अधिक मवेशियों के भी मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें