फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी में जाम से मुक्ति के लिए वाहनों के प्रवेश पर रोक, लंदन की तर्ज पर संवरेगा इनर सर्किल

Fri, 18 May 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कनॉट प्लेस
विज्ञापन

कनॉट प्लेस को विदेशों की तर्ज पर बसे ऐतिहासिक बाजारों की तरह संवारा जाएगा। सीपी के इनर सर्किल में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी। इससे इलाके में लगने वाले घंटों के जाम से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन


यहां पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सप्ताह में दो दिन वाहनों का प्रवेश पर रोक लग सकती है। इससे लुटियन दिल्ली को प्रदूषण से भी कुछ राहत मिलेगी। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय ने डेढ़ साल से ठंडे बस्ते में पड़ी योजना पर काम फिर से चालू करने के लिए एनडीएमसी को कहा है।  

एनडीएमसी ने इस दिशा में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर योजना को अमली जाम पहनाने की कवायद शुरु कर दी है। पिछली बार मार्केट एसोसिएशन के विरोध के चलते इस बार उन्हें मनाने की कवायद भी चालू हो गई है।       
विज्ञापन


इस योजना में कनॉट प्लेस के बाहरी भाग के आठ ब्लॉक में वाहनों की आवाजाही होगी। भीतरी भाग के छह ब्लॉक में वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। इस योजना के तहत बाहरी  सर्किल में वाहनों को पार्किंग की सुविधा देकर उन्हें बैटरी रिक्शा और ई-बस सेवा उपलब्ध कराकर भीतर जाने और बाजार करने की सुविधा दी जाएगी।       

भीतरी भाग में वाहनों पर प्रतिबंध लग जाने से पैदल घूमना आसान हो जाएगा क्योंकि एनडीएमसी यहां पैदल चलने वालों के लिए शानदार फुटपाथ और सुंदरीकरण करके पार्क और ग्रीन बेल्ट एरिया को और चमका देगा।

यह योजना विदेशों के ऐतिहासिक बाजारों की तर्ज पर बनी है। लोगों को आकर्षित करने के लिए तय कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन भी किए जाने का प्रस्ताव है।

प्रस्ताव के मुताबिक इस योजना को खान मार्केट में भी लागू किया जाना है लेकिन पहले चरण में इसे कनॉट प्लेस में शुरू किया जा रहा है। एनडीएमसी का कहना है कि दिल्ली पुलिस के साथ योजना पर काम कर इस वर्ष के अंत तक इसे शुरू कर दिया जाएगा।      
 
अमर उजाला से बातचीत में मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख अतुल भार्गव ने कहा हम किसी सुधार के विरोधी नहीं लेकिन अगर यह योजना पहले चांदनी चौक और सदर बाजार में लगे तो बेहतर है।

हमें बताया जाए उपभोक्ता कैसे आएंगे हम ग्राहकों का इंतजार ही न करते रह जाएं। पहले ही बाजार मंदी से जूझ रहा है। इसके बावजूद मैं यहीं कहना चाहूंगा कि आप योजना के साथ सिस्टम भी लाइए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें