फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सौल में शहीद जितेंद्र को अंतिम विदाई, पाक विरोधी नारे लगे

Sat, 29 Oct 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शहीद जितेंद्र सिंह
विज्ञापन
बॉर्डर पर तैनात शहीद जवान जितेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार बिहार के रक्सौल में हुआ। जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात जितेंद्र गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में शहीद हुए थे। 
विज्ञापन


जितेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए गांव पर लोगों की भीड़ जुट गई। शव यात्रा के दौरान लोगों ने जमकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने मांग की कि भारत को बदला लेना चाहिए। जितेंद्र सिंह की 1993 में बीएसएफ की नौकरी लगी थी। उनके तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि शहीद जितेंद्र का शव शुक्रवार की रात बिहार के मोतिहारी पुलिस लाइन पहुंचा था। इसके बाद सुबह जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें