फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स की गाड़ी रावी नदी में गिरी, दो जवान लापता, तीन बचाए

Sun, 06 Mar 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- - फोटो : .
विज्ञापन
जिला मुख्यालय चंबा में पठानकोट मार्ग पर शीतला पुल के निकट एयरफोर्स की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में एयरफोर्स के पांच जवान सफर कर रहे थे। दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तीन जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि दो अभी तक लापता हैं। शनिवार देर रात तक उनकी तलाश जारी थी। पानी और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। पुलिस के मुताबिक एयरफोर्स के पांच जवान पठानकोट से चंबा घूमने आए थे। लौटते समय गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जयपुर निवासी शक्ति और मेरठ निवासी नितिन लापता हैं जबकि उदयपुर, राजस्थान के नवल, पठानकोट के नवीन और गाजियाबाद के गजिंद्र को सुरक्षित निकाल लिया गया है। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकार तीन जवानों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि दो अभी लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। देर रात एडीएम और उपायुक्त सुरेश कुमार मोक्टा ने घायल जवानों का अस्पताल में हालचाल पूछा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें