तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी के बीच बयानबाजियों का दौर जारी है। एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों पर जबरदस्त हमला बोला है।
ओवैसी ने इसकी तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की है।
ओवैसी ने कहा- यह (कांग्रेस-टीडीपी और अन्य का गठबंधन) महाकुटुंबी नहीं है, यह ईस्ट इंडिया कंपनी है। मैं आपको बताता हूं ऐसा क्यों है। तेलंगाना का गठन हुआ था। क्या अब तेलंगाना के भविष्य का फैसला चंद्रबाबू नायडू विजयवाडा़ में बैठकर करेंगे? या फिर नागपुर की आरएसएस करेगी? दिल्ली में बैठी कांग्रेस करेगी।
तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य के गठन के बाद पहली सरकार टीआरएस की बनी और चंद्रशेखर राव ने बतौर सीएण प्रदेश की कमान संभाली। तेलंगाना में टीआरएस और टीडीपी के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस भी मुकाबले में हैं। इसके अलावा कई इलाकों में एमआईएम का भी दबदबा है।