मध्यप्रदेश के गुना में एक जूनियर आदिवासी छात्रावास में छात्रों से रोटियां बनवाने का मामला सामना आया है। इस मामले में डीएम ने सख्ती दिखाते हुए हॉस्टल वार्डन को निलंबित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को गुना में हॉस्टल वार्डन की गैरमौजूदगी में बच्चों को रोटियां बनाते हुए देखा गया था।
गुना के डीएम राजेश जैन ने कहा कि खबर मिलने के बाद हमने अतिरिक्त जांच अधिकारी को मौके पर भेजा था। जांच में यह घटना सच साबित हुई। जिसके बाद हॉस्टल वार्डन को निलंबित कर दिया गया है।