फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 10 May 2017 09:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में जारी गरमा-गरमी थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी से निकाले जा चुके कपिल मिश्रा आज यानि बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी फोन के जरिए दी गई है। बता दें कि उन्होंने हाल ही में आप नेताओं के विदेशी दौरों से जुड़ी जानकारियों पर बड़ा खुलासा करने की बात कही थी।
विज्ञापन

  I have been getting life threats, got a threat also from an international number. But I am not afraid of anything: Kapil Mishra pic.twitter.com/t9XQtu4Dgz — ANI (@ANI_news) May 10, 2017

  Sitting on a 'Satyagraha' till I get a clarification on details of international travel expenses of some senior AAP leaders: Kapil Mishra pic.twitter.com/8Gts3CfOVh — ANI (@ANI_news) May 10, 2017
विज्ञापन



अनशन पर बैठे कपिल ने कहा कि वे केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, लेकिन इन आरोपों पर सफाई देने पर जोर दे रहे हैं। आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी की पार्टी के नेताओं को विदेश जाना पड़ गया। उन्होंने कहा कि मैं भी मंत्री रहा हूं और इतना जानता हूं कि कोई सरकार विदेशी दौरे पर जाने से नहीं चलती। दरअसल, कपिल मिश्रा का आरोप है कि पार्टी के पांच नेता विदेशी दौरे पर गए थे और इस पर ही उन्होंने सीएम केजरीवाल से जवाब मांगा है।

इससे पहले कपिल मिश्रा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं की विदेश यात्राओं से जुड़ी तीन शिकायतें सीबीआई को सौंपी। उन्होंने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर आप नेताओं के विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक न की गर्ईं तो वह बुधवार से अनशन पर बैठेंगे।

शिकायत देने के बाद कपिल मिश्रा ने बताया कि पहली शिकायत जैन व केजरीवाल के बीच 2 करोड़ रुपये कैश के लेन-देन की है। वहीं, दूसरी शिकायत 50 करोड़ रुपये की लैंड डील की है। इसके अलावा पार्टी के पांच नेताओं ने पिछले कुछ महीनों में आप के फंड व सरकारी पैसे से विदेश दौरे किए हैं। इसकी जांच के लिए भी एक शिकायत सीबीआई से की गई है।
 
दूसरी तरफ कपिल मिश्रा ने आप से मांग की कि मंगलवार रात तक पार्टी नेताओं के विदेश दौरों से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करें। ऐसा नहीं करने की हालत में चेतावनी भी दी कि वह बुधवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। मिश्रा ने कहा कि अब फैसला जनता की अदालत में होगा। चंद लोग कमरे में बैठक कर देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों से खिलवाड़ नहीं कर सकते।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें