कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, वह रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी उनकी हालत में सुधार है। अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं मीडिया में यह खबर आने के बाद अस्पताल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं।
#UPDATE: Sonia Gandhi was admitted on 7th May due to food poisoning .She is well now and will be discharged soon: Hospital statement
— ANI (@ANI_news) May 9, 2017