फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका, आरएलएसपी के दो विधायक जेडीयू में होंगे शामिल

Sun, 11 Nov 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Upendra Kushwaha
विज्ञापन
बिहार की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक आरएलएसपी के दो विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार में लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर पहले से ही खींचातान चली आ रही है। हालही में नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को नीच तक कह दिया था। इसके बाद कुशवाहा समाज के लोगों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुशवाहा समर्थकों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और समर्थक घायल भी हो गए थे।

बता दें कि राज्य में लोकसभा चुनावों को लेकर जेडीयू और भाजपा का गठबंधन हो गया है लेकिन आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कम सीटें मिलने से नाराज हैं। बात नहीं बनी तो वह आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें