अमित मालवीय ने उठाया था राहुल गांधी की प्राथमिकताओं पर सवाल
झा ने आगे लिखा, 'वो दिन और थे जब राजा का बेटा राजा बनता था। लेकिन, परिवारवादी पार्टियों को यह बात कौन समझाए।' इससे पहले गुरुवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर राहुल गांधी की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। मालवीय के इस ट्वीट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रिट्वीट किया था और राहुल पर हमला बोला था।
मालवीय ने गुरुवार को अपने ट्वीट में लिखा था, आज उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। आज ही के दिन पंजाब में कांग्रेस के पांच सांसद बागी हो गए। आज ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया। लेकिन राहुल गांधी को केवल ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स की चिंता है।