फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान संकट : राहुल गांधी ने की विधानसभा सत्र बुलाने की मांग, भाजपा पर निशाना

Fri, 24 Jul 2020 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक को लेकर शुक्रवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा को एक बार फिर निशाने पर लिया। भाजपा पर साजिश करने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार बहुमत साबित करने का मौका देने के लिए राज्यपाल को हर हालत में विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती और चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपा का षड्यंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।’ कांग्रेस नेता कहा, ‘राज्यपाल महोदय को विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।’

गौरतलब है कि विधानसभा सत्र की मांग को लेकर कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों ने राजभवन में धरना दिया, हालांकि राज्यपाल के आश्वासन के बाद यह धरना शुक्रवार की रात समाप्त हो गया।
विज्ञापन


ये विधायक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का सामूहिक आग्रह करने के लिए राज्यपाल से मिलने गए थे और उसके बाद वहां धरने पर बैठ गए। राज्यपाल ने कांग्रेस विधायकों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में किसी दबाव और द्वेष के बिना संविधान का अनुपालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें