फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम, केंद्र सरकार की छवि साफ-सुथरी पर इस बार 'मोदी लहर' नहीं है : बाबूलाल गौर

Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
विज्ञापन
Babulal Gaur
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर ने विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार मोदी लहर नहीं है, लिहाजा पार्टी की जीत इस बात पर निर्भर करती है कि टिकट कैसे बंटते हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गौर भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से विधायक गौर के नाम लगातार दस चुनाव जीतने का रिकार्ड भी है। 75 पार उम्र के कथित फार्मूले के चलते उन्हें मंत्री पद से भी हटा दिया गया था। इस बार उनके टिकट पर भी सवाल है। 

गुरुवार को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी या उनके मंत्रियों पर कोई दाग नहीं है, साफ-सुथरी छवि है। लेकिन एक अंतर यह है कि इस बार 2013-14 की तरह कोई मोदी लहर नहीं है। चुनाव सामान्य स्थितियों में हो रहा है। ऐसे में टिकट पर दारोमदार है। हमारी पार्टी में टिकट यदि सर्वे के आधार पर बंटे तो मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मुझे टिकट नहीं मिलने पर भी मैं पार्टी का काम करूंगा। वैसे उम्मीद है कि कृष्णा गौर (बहू) को टिकट मिलेगा। बता दें कि गौर अब तक यह कहते रहे हैं कि पार्टी उन्हें घर आकर टिकट देगी, लेकिन उनके सुर अब बदल गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें