फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली में घटा संक्रमण तो कम हुई ऑक्सीजन की खपत, सरकार बोली- अन्य राज्यों को करें सप्लाई

Thu, 13 May 2021 03:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने से ऑक्सीजन की मांग घटी, अब 700 की जगह केवल 582 मीट्रिक टन की ज़रूरत...
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं अब यह संख्या घटकर 10,400 रह गई है। इसमें भी गंभीर रोगियों की संख्या काफी कम हो गई है। संक्रमण दर 14 फीसदी पर आ गई है जिसे विशेषज्ञ बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे हैं क्योंकि कोरोना मामलों में लगातार आ रही कमी कोरोना की चौथी लहर के ख़त्म होने का संकेत हो सकता है।

विज्ञापन


हालांकि, विशेषज्ञ इस नतीजे तक पहुंचने के लिए थोड़ा और इंतजार करने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच करोना संक्रमितों की संख्या कम होने से दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग 700 मीट्रिक टन से घटकर केवल 582 मीट्रिक टन रह गई है। दिल्ली सरकार ने कहा है कि केंद्र सरकार अतिरिक्त ऑक्सीजन उन राज्यों को दे जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली सरकार बेहद जिम्मेदारी के साथ व्यवहार कर रही है। जब उनके पास ज्यादा मरीज थे तब वे उनकी जान बचाने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन की मांग कर रहे थे, अब जबकि संक्रमितों की संख्या घटकर 10000 के आसपास आ गई है, दिल्ली की ऑक्सीजन की मांग में कमी आई है। स्थिति को देखते हुए सरकार चाहती है कि उसे केवल उनकी जरूरत भर का ऑक्सीजन दिया जाये, और अतिरिक्त ऑक्सीजन जरूरतमंद राज्यों को दे दिया जाये।  
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर के कम होने और अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम होने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऑक्सीजन कोटे को कम करते हुए इसे उन राज्यों को दे दिया जाये जिन्हें इसकी ज्यादा आवश्यकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें