राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) को नालों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई है। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्य सचिव को इनके सफाई कार्य के निगरानी के निर्देश दिए हैं।
एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि ढके गए नालों के निर्माण का कोई औचित्य नहीं है ये प्राकृतिक प्रवाह में बाधा डाल सकते हैं। एनजीटी ने कहा कि जीएमडीए द्वारा जमा की गई रिपोर्ट में अनुपचारित सीवेज के जून 2021 और यहां तक कि दिसंबर 2021 तक कोई प्रबंध नहीं किया गया है।