फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर नगर निगम ने शुरू की बालिका गृह भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई 

Fri, 14 Dec 2018 10:19 AM IST
भाषा, मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम (एमएमसी) ने उस बालिका गृह के भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई बृहस्पतिवार को शुरू कर दी, जहां 34 लड़कियों के यौन शोषण मामला सामने आया था और जिसकी जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में सीबीआई कर रही है । नगर आयुक्त संजय दूबे की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम में शामिल कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दस मजदूर हथौड़ी व छेनी के साथ मुजफ्फरपुर शहर के साहू रोड स्थित बालिका गृह पहुंचे और भवन के ऊपरी मंजिल को ढहाना शुरू कर दिया ।

विज्ञापन


एमएमसी ने इस भवन के निर्माण में पारित किए गए नक्शे का उल्लंघन किए जाने पर इसे ध्वस्त करने का आदेश गत 12 नवंबर को दिया था । उन्होंने बताया कि इस भवन को ध्वस्त करने के लिए एमएमसी की ओर से इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की मां को एक माह की मोहलत दी गई थी और इसके समाप्त होते ही इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गयी ।

एमएमसी ने बालिका गृह भवन को ध्वस्त करने के लिए वहां मौजूद सामान को जब्त कर उसे खाली करवाने के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार करायी थी जिसके बाद उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की । पटियाला जेल में बंद ब्रजेश की संस्था सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा इस बालिका गृह को संचालित किया जा रहा था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें