प्रधानमंत्री मोदी का वाहन उस जगह के पास कुछ मिनट के लिए रुका जहां महिलाएं जमा थीं। पीएम मोदी ने भी काले रंग की बुलेट प्रूफ कार से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकारा
पीएम मोदी सोमवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने भोपाल दौर पर आए तो बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने उनका यहां बड़ी संख्या में जुटकर जोरदार स्वागत किया और तीन तलाक कानून खत्म करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
लगे हर हर मोदी के नारे
जब प्रधानमंत्री मोदी बारुकतुल्ला विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जा रहे थे तो सड़क के दोनों ओर खड़ी मुस्लिम महिलाओं ने मोदी की जय-जयकार करते हुए 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' और 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए।
केंद्र सरकर ने 2019 में में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने तत्काल तीन तलाक को अपराध मानने वाला कानून बनाया। कानून के तहत, मुस्लिम पुरुष किसी मुस्लिम महिला को तीन तलाक दे देता है तो उसे तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकारा
एमपी बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमीम अफजल ने बताया कि तीन तलाक की प्रथा के खिलाफ कानून लाने के लिए करीब 1,000 महिलाएं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करने पहुंचीं, जो उनके लिए एक बड़ी बात है।
पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए महिलाएं अपने हाथ में तख्तियां भी लाईं थी, जिन पर प्रधानमंत्री के लिए धन्यवाद लिखा था। शमीम अफजल ने बताया कि प्रधानमंत्री का वाहन उस जगह के पास कुछ मिनट के लिए रुका जहां महिलाएं जमा थीं। पीएम मोदी ने भी काले रंग की बुलेट प्रूफ कार से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकारा।
हबीबगंज बना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
मोदी ने सोमवार को एक विशाल जनजातीय सभा को संबोधित किया और बाद में भोपाल में एक पुनर्निर्मित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, पहले इस स्टेशन का नाम हबीबगंज था।