फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को बताया 12वीं पास

Mon, 09 May 2016 04:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12वीं पास बताया है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री महज 12वीं पास हैं। अगर उन्होंने इससे आगे की पढ़ाई की है, तो उन्हें डिग्री बताने में क्या हर्ज है। प्रधानमंत्री ने अगर डिग्री ली है, तो पीएमओ डिग्री दिखा दें।

सिसोदिया ने रविवार को कोटा में कहा कि प्रधानमंत्री की ग्रेजुएशन की जो डिग्री सामने आ रही है, उसमें नरेंद्र मोदी के नाम का शख्स कोई और ही है। वह शख्स राजस्थान का रहने वाला है। प्रधानमंत्री ने अगर 12वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई की है, तो फिर उन्हें अपनी डिग्री बताने में किस बात का संकोच हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली के किसी शिक्षण संस्थान से नरेंद्र मोदी के नाम से डिग्री जारी नहीं हुई है। सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें