स्वतंत्रता दिवस के सुरक्षा ड्रिल की रिहर्सल की वजह से एक 50 साल के व्यक्ति को जान से हाथ गवाना पड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के कैलाश चंद दिल के मरीज थे और दौरा पड़ने पर उसे हॉस्पिटल ले जा रहा था।
कैलाश के परिजनों ने उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाने के लिए गीता कॉलोनी के पुल पर जाना चाहा लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से पुलिस ने ऑटो आगे बढ़ने नहीं दिया।
कैलाश के बेटे अरविंद ने बताया कि उसने पिता को हॉस्पिटल ले जाने के लिए गीता कॉलोनी पुल का रुट पकड़ा लेकिन वह बंद था। अरविंद ने मजबूरी बता कर जबरदस्ती जाने की कोशिश की लेकिन उसकी पुलिसकर्मियों से बहस हो गई।