फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : मध्यप्रदेश में अस्पताल का स्टाफ मनाता रहा दिवाली, लापरवाही से महिला की गई जान

Sun, 07 Nov 2021 02:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना से संबंधित वीडियो को देखने और कर्मचारियों से जानकारी लेने के बाद इसे सत्यघटना पाया गया। वीडियो के आधार पर पांच इंटर्न को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं और एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण प्रसूति वार्ड में एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद एक नर्स को निलंबित कर दिया गया और एक डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल के स्टाफ पर यह कार्रवाई स्थानीय मीडिया में खबर आने के बाद हुई। इसमें कहा गया था कि कुछ स्टाफ सदस्य के वार्ड के बाहर गलियारे में आतिशबाजी कर रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट महिला की मृत्यु से कुछ घंटे पहले उसकी देखभाल न करने और लापरवाह होने के बारे में थी।

वीडियो देखने के बाद हुई कार्रवाई
दरअसल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गुरुवार रात एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद आतिशबाजी करते हुए और दिवाली मनाते अस्पताल कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो देखने के बाद प्रबंधन ने अस्पताल स्टाफ पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन


कॉलेज के प्रवक्ता डॉ उमेश पटेल ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट और वीडियो के आधार पर पांच इंटर्न को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पांच इंटर्न को भी स्त्री रोग विभाग के लेबर रूम और ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी से हटा दिया गया है।

महिला ने बच्चे को जन्म दिया था
चेतावनी पत्र में कहा गया है कि वीडियो फुटेज देखने और कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करने के बाद इस घटना को सच पाया गया। शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवींद्र मिश्रा ने कहा कि महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है कि प्रसव के बाद कुछ इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। 

शिकायत में अनुसार महिला ने बच्चे को जन्म दिया था, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उसका पूरा ब्यौरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें