यहां स्टेशन रोड पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एक बालक के साथ कथित रूप से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी मनोरमा परमार ने बताया, ‘‘ राजेश माहौर (25) ने कल शाम मुरैना शहर के एक उद्यान में एक बालक को अकेला पाकर उसके साथ कथित रूप से कुकर्म किया।’’
उन्होंने बताया कि पीड़ित बालक घटना के बाद अपने घर पहुंचा और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। बाद में वह अपने परिजन के साथ थाने आया और उनकी शिकायत पर आरोपी माहौर के खिलाफ स्टेशन रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। परमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।