कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हर कोई अपने तरीके से सहयोग कर रहा है। अब इस कड़ी में मध्यप्रदेश के नाहरू खान नाम जुड़ा है। जिन्होंने सफाई (सैनिटाइजिंग) के लिए एक स्वचालित मशीन विकसित की है। मंदसौर के रहने वाले 62 वर्षीय नाहरू खान ने इस मशीन को जिला के इंदिरा गांधी अस्पताल में सहयोग के रूप मे दिया है। नाहरू ने बताया कि उन्होंने इसे यूट्यूब से देखकर बनाया है और इस मशीन को बनाने में 48 घंटे का समय लगा। उनका कहना है कि इस मशीन से कई लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लगातार कोराना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 10 मामले टाटपट्टी बाखल से हैं। यह वही इलाका है जहां एक अप्रैल को सर्वे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर हमला और पथराव किया गया था। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है।