देश भर में जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर मंदिरों को सजाया गया है, इसी सिलसिले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंधिया रियासत काल के गोपाल मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण को 50 करोड़ के जेवरात पहनाए गए हैं।
इन जेवरातों में हीरे जवाहरात पन्ना से जड़े स्वर्ण मुकुट,पन्ना की सात लड़ी का हार, 249 शुद्ध मोतियों की माला, हीरे से जड़े कंगन, हीरे और सोने की कंसुटी, चाँदी का विशालकाय छत्र, 50किलो चाँदी के बर्तन और अन्य सामान शामिल हैं।
इस दौरान मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। नगर निगम के अपर कमिश्नर संदीप माकिन के अनुसार इन जेवरातों का बाजार भाव पचास करोड़ से भी ज्यादा है।