फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के गोदामों में सड़ने लगी प्याज, अब मुफ्त बांटने की तैयारी

Thu, 25 Aug 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
लोगों की जेहन में वो तस्वीरें अभी धुंधली नहीं पड़ी होंगी जब देशभर में प्याज के दामों को लेकर हाहाकार मचा था और लोग 70-80 रुपये किलो तक प्याज खरीदने को मजबूर थे, अब तस्वीर का एक पहलू और देखिए जहां मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में प्याज कौड़ियों के दाम बिक रही है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में तो प्याज खरीदकर स्टोर करने में नाकाम रही सरकार ने अब उसे मुफ्त में बांटने का निर्णय लिया है। सरकार को डर है कि अगर यह प्याज बांटी नहीं गई तो पड़ी पड़ी सड़ जाएगी। सरकार के इस निर्णय से उसे 100 करोड़ से ज्यादा का फटका लगने का अंदेशा है लेकिन उसके पास इसके अलावा कोई चारा भी नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश में किसानों ने अच्छी कीमतों की चाह में प्याज का शानदार उत्पादन किया। पैदावार ज्यादा हुई तो सरकार ने खुद ही छह रुपये किलो के भाव से किसानों की प्याज खरीदने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह रुपये किलो खरीदकर मुफ्त बांटेगी सरकार

जून में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की कि सरकार किसानों से छह रुपये किलो की दर से प्याज खरीदेगी। इसके बाद सरकारी एजेंसियों ने 10.4 लाख क्विंटल प्याज की खरीद की। लेकिन आनन फानन में की गई इस घोषणा में यह ख्याल नहीं रखा गया कि सरकार के पास इतनी बड़ी मात्रा में प्याज को स्टोर करने की क्षमता नहीं है। 

नतीजतन बरसात के मौसम में प्याज के ढेर सड़ने शुरू हो गए। ऐसे में सरकार ने इस प्याज को खुले बाजार में बेचने का प्रयास किया लेकिन वहां दाम काफी कम मिले। जिसके बाद सरकार ने एक और अत्प्रत्याशित कदम उठाते हुए प्याज को मुफ्त में ही बांटने का निर्णय लिया। 

सरकार फेयर प्राइस शॉप से इस प्याज को लोगों को मुफ्त बांटेगी। मध्यप्रदेश स्टेट कॉपरेटिव मार्केटिंग फडरेशन के सेल्स मैनेजर योगेश जोशी ने बताया कि केवल एक रुपये प्रति किलो मालभाड़ा के रूप में चुकाकर लोग प्याज ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें