प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के कोटा में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, सत्ता में आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस शासन के तहत होने वाली लूट को रोक दिया है। इसी वजह से नई दिल्ली में एसी कमरों में बैठे लोग भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए रणनीतियां तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्हें कोटा आना चाहिए और वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। चुनावी रैली में एकत्रित हुई भीड़ को अपनी ताकत करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही।
इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए यह भी कहा कि एक वोट किसी राजनीतिक दल या किसी व्यक्ति को सिंहासन प्रदान नहीं करता बल्कि भविष्य को आकार देने की शक्ति देता है। मोदी ने दावा किया आपके एक वोट ने हर साल 90 हजार करोड़ की जो चोरी होती थी उसे रोकने का काम किया है। पेंशन, छात्रवृत्ति और एलपीजी वितरण प्रणाली में सुधार होने का दावा करते हुए उन्होंने यह बात कही।