फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: लोकायुक्त अध्यादेश के खिलाफ याचिका पर केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजा

Thu, 10 Feb 2022 06:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम

सार

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को हाल ही में केरल लोकायुक्त (संशोधन) अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार का जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
हाईकोर्ट का केरल सरकार को नोटिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल हाईकोर्ट ने लोकायुक्त अधिनियम की धारा 14 में संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। कैबिनेट में पहली बार पेश किए गए संशोधन अध्यादेश को केरल के राज्यपाल ने 7 फरवरी को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस  एस मणिकुमार और जस्टिस पी शैली ने राज्य सरकार को यह नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में आरोप लगाया कि ये अध्यादेश पारित करके कार्यपालिका न्यायपालिका और अर्ध-न्यायिक निकायों के क्षेत्र में 'अतिक्रमण' कर रही है। भारत के संविधान में शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत पर बल दिया गया है। पीठ ने यह भी कहा कि याचिका के लंबित रहने के दौरान नए अध्यादेश के माध्यम से गठित प्राधिकरण द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय सामाजिक कार्यकर्ता आरएस शशिकुमार द्वारा तत्काल रिट याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन होगा।

केरल लोकायुक्त संशोधित विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री या राज्य सरकार को अधिकार है कि वो लोकायुक्त की घोषणाओं को स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें