फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 21 जून तक बंद रहेंगे आठवीं कक्षा तक स्कूल, तीसरी बार बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टियां

Sun, 18 Jun 2023 03:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

heatwave conditions: झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के चलते रविवार को आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद की अवधि 21 जून तक बढ़ा दी। इस साल तीसरी बार ग्रीष्मावकाश बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
स्कूली छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Heatwave Conditions: झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के चलते रविवार को आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद की अवधि 21 जून तक बढ़ा दी। इस साल तीसरी बार ग्रीष्मावकाश बढ़ाया गया है। इससे पहले सरकार ने 11 जून और 14 जून को ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की घोषणा की थी। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 19 जून को स्कूल खुलने थे। हालांकि, कक्षा 09 से 12 के छात्रों को सुबह 07 बजे से 11 बजे तक स्कूलों में उपस्थित होना होगा। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है।

विज्ञापन

केजी से 8वीं तक की कक्षाओं के लिए 19 जून से 21 जून तक राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 09 से 12वीं तक की कक्षाएं अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए सुबह सात बजे से 11 बजे तक चलेगी।

झारखंड में हीटवेव की स्थिति जारी है और अधिकतम तापमान 41 और 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले एक दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, "इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।"
विज्ञापन

मानसून की प्रगति पर उन्होंने कहा, "अगले दो-तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।" आमतौर पर झारखंड में मानसून 10 जून से 15 जून के बीच आता है। यह 12 जून को राज्य के पूर्वोत्तर में साहिबगंज जिले के पास पहुंचा, लेकिन "स्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण आगे नहीं बढ़ सका"।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें