फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय भीम मुख्यमंत्री योजना की कक्षाएं जल्द होंगी शुरू, कक्षाओं के माध्यम पर जल्द होगा फैसला

Fri, 18 Jun 2021 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया है कि योजना के लाभार्थी किसी भी छात्र को शिक्षा या उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने से पीछे नहीं छूटना चाहिए...
विज्ञापन
राजेन्द्र पाल गौतम - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत कोचिंग कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बहुत जल्द ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से उनकी कोचिंग दोबारा शुरू होगी। इसके बारे में दिल्ली सरकार के एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण विभाग के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लिया गया है। जल्दी ही इसे शुरू कर दिया जायेगा।

विज्ञापन


सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया है कि योजना के लाभार्थी किसी भी छात्र को शिक्षा या उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने से पीछे नहीं छूटना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोविड-19 मानको का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन क्लासेस की संभावनाएं भी तलाशी जाएं जिससे छात्रों को पूरा विकास करने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें