गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की 85वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर भारतीय वायुसेना के सम्मान में कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। एयरफोर्स के जवान परेड के साथ हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं।
इस दौरान लड़ाकू विमानों का एयरशो भी होगा। 8 हजार फीट की ऊंचाई से आकाशगंगा टीम के पैराजंपर्स छलांग लगाकर एयरबेस पर उतरेंगे। वायु सैन्यकर्मियों के लिए हॉलो स्क्वायर परेड का आयोजन और शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम भी होंगे।