फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लातेहार में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक हफ्ते में दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई

Sun, 06 Nov 2022 10:07 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार (झारखंड)

सार

लातेहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचालन) संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि मौके से विभिन्न प्रकार के आईईडी और डेटोनेटर जब्त किए गए हैं। छापेमारी की जगह रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने माओवादी गतिविधियों का गढ़ माने जाने वाले बुद्ध पहाड़ इलाके में छापा मारा। इस दौरान वहां से भारी मात्रा में नकद बरामद किया गया।
विज्ञापन


लातेहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचालन) संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि मौके से विभिन्न प्रकार के आईईडी और डेटोनेटर जब्त किए गए हैं। छापेमारी की जगह रांची से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। हाल के दिनों में क्षेत्र से विस्फोटकों की यह दूसरी बड़ी खेप थी।
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले इलाके से 17 राइफल और 200 तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) सहित हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें