फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: इंडिया ब्लॉक की रैली में दिखेंगे कांग्रेस के बड़े नेता, खरगे, सोनिया, राहुल रहेंगे मौजूद

Sat, 13 Apr 2024 07:44 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश में उलगुलान महारैली में इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ कांग्रेस के बड़े नेता जैसे मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव से पहले देश में आए दिन नेताओं के पार्टी बदलने से लेकर पार्टी के गठबंधन की खबरें आ रही हैं। जहां एक ओर लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए मेहनत कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल सत्ता पलट के लिए एकजुट होते जा रहे हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदेश में उलगुलान महारैली की तैयारी में हैं। इसमें इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ कांग्रेस के बड़े नेता जैसे मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

 
21 अप्रैल को झारखंड के रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ इंडिया ब्लॉक और अन्य विपक्षी दलों की मेगा रैली आयोजित होने जा रही है। इंडिया ब्लॉक और उसकी सहयोगी दलों की उलगुलान महारैली को लेकर कई बैठक हो चुकी है। शनिवार को झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनल शांति ने कहा कि महारैली के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस महारैली के लिए आमंत्रण भेजा गया है। 

प्रभात तारा मैदान में होगी रैली
रांची के प्रभात तारा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ भारत गठबंधन और कई राजनीतिक दलों के नेता नजर आएंगे। इंडिया ब्लॉक का लगातार विस्तार होता जा रहा है, कई दल इसके साथ मिलते जा रहे है। इस बात से भाजपा के नेताओं की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

 
हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए होगी रैली
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद से झारखंड में चुनावी जंग तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता ने कहा कि पार्टी हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय को उजागर करके रहेगी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उलगुलान महारैली का आयोजन आवश्यक है।

लालू प्रसाद यादव भी हो सकते हैं शामिल
उलगुलान महारैली में देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं कुछ दिनों पहले राजद के नेता ने बयान दिया था कि अगर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो वे भी इस रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें