फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल : अभी गुजर रहे सिर्फ 7 हजार वाहन, एनएचएआई ने 50 हजार का किया था दावा

Sat, 02 Jun 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कुंडली से पलवल की तरफ से 7000 वाहन और पलवल से कुंडली की तरफ 8000 वाहन रोजाना गुजर रहे हैं। इनमें एक हजार ट्रक हैं। एनएचएआई की तरफ से सर्वे में यह बात सामने आई है। वहीं एनएचएआई का दावा था कि इससे रोज 50 हजार वाहन गुजरेंगे।

विज्ञापन


एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में गुजर रहे वाहनों की संख्या जानने के लिए दोनों प्रवेश केंद्रों (कुंडली और पलवल) पर कर्मचारी तैनात किए गए थे। अभी रोजाना करीब 7000 हजार वाहन कुंडली से पलवल की तरफ जाते हैं और पलवल से कुंडली की तरफ करीब 8000 वाहन आते हैं। हालांकि यह रिपोर्ट अभी तक एनएचएआई को नहीं सौंपी गई है। बीते रविवार को एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एनएचएआई ने रोजाना करीब 50 हजार वाहनों का आकलन लगाया था।

साथ ही इतने ही वाहन दिल्ली की तरफ कम होने की भी बात कही थी। अधिकारियों का अनुमान है कि बाहर से आने वाले वाहन चालकों को अभी तक इस एक्सप्रेसवे की जानकारी नहीं है इसीलिए इससे होकर वाहन कम गुजर रहे हैं। जैसे-जैसे इसका प्रचार-प्रसार होगा, वैसे-वैसे वाहनों की संख्या बढ़ती जाएगी। कई जगह दिशा सूचक बोर्ड नहीं लगे हैं, जिससे लोगों को असमंजस होता है। बता दें, कि 14 जून की रात 12 बजे तक यह एक्सप्रेसवे टोल फ्री है। 15 जून शुरू होते ही इस पर टोल लगना शुरू हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें