फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की दिल्ली में भी शुरुआत, अब कार में बैठे-बैठे लगवा सकेंगे टीका

Wed, 26 May 2021 07:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस योजना की शुरुआत बुधवार को दिल्ली में की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे लोगों को वैक्सीन के लिए जाने में बिलकुल भी संकोच नहीं होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल्दी ही और वैक्सीनेशन सेंटर खोले जाएंगे...
विज्ञापन
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़भाड़ ज्यादा हो जाने से लोगों को इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं वे वैक्सीन लगवाने जाएं और भीड़ के चलते संक्रमित न हो जाएं। इसका हल ‘ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन’ के जरिये निकल गया है। अब आपको वैक्सीन लगवाने के लिए किसी सेंटर पर रुकने की जरूरत नहीं रह गई है। अब आप कार में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे और इसके दौरान किसी के संक्रमण में आने से भी बच सकेंगे।   

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस योजना की शुरुआत बुधवार को दिल्ली में की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे लोगों को वैक्सीन के लिए जाने में बिलकुल भी संकोच नहीं होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने के लिए सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जल्दी ही और वैक्सीनेशन सेंटर खोले जाएंगे।

दिल्ली में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर ऐसे समय में शुरू किया जा रहा है जब यहां वैक्सीन की बहुत ज्यादा कमी हो गई है। 18-44 साल के युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म हो गई है और इसके कारण सैकड़ों वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े हैं। केजरीवाल ने कहा कि अभी 44 साल से ऊपर वाले ग्रुप के लिए सरकार ने अभी कोविशील्ड की वैक्सीन थोड़े दिनों के लिए बंद की है। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि जल्दी से दिल्ली को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन मिलेगी, ताकि हम वैक्सीनेशन की कम हुई गति को बढ़ा सकेंगे।

हर महीने चाहिए 80 लाख वैक्सीन

केजरीवाल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार को लिखा है कि दिल्ली को प्रतिमाह कम से कम 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है। इसके लिए मैंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मनीष सिसोदिया ने भी इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें