फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम उप चुनावों की सफलता से आप के हौसले बुलंद, अब भाजपा को एमसीडी से बेदखल करने की तैयारी!

Wed, 03 Mar 2021 07:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में जीत के बाद मुख्य चुनाव में भी भाजपा को शून्य पर आउट करने का किया दावा...
विज्ञापन
AAP कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगमों के लिए हुए उपचुनाव में आप ने बड़ा धमाका करते हुए पांच में से चार सीटों पर जीत दर्ज की है, तो वहीं तीनों निगमों में इस समय सत्तारूढ़ भाजपा का पत्ता साफ हो गया है। आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में तीन सीटें बरकरार रखी हैं, शालीमार बाग की सीट उसने भाजपा से छीनी है, तो चौहान बांगर की सीट उसे कांग्रेस के हाथों गंवानी पड़ी है। आम आदमी पार्टी इस शानदार जीत से गदगद है और अभी से मुख्य निगम चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का दावा कर रही है। मुख्य निगम चुनाव लगभग साल भर बाद होने हैं।
विज्ञापन


रविवार को संपन्न हुए चुनाव का बुधवार तीन मार्च को परिणाम आया। इस परिणाम पर टिप्पणी करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से यह साफ हो गया है कि जनता भाजपा के कुशासन से बुरी तरह त्रस्त थी। भाजपा के शासन को एक संकट बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि जनता इस संकट से निकलना चाहती थी। अब उसे आम आदमी पार्टी के रूप में रास्ता मिल गया है और यही कारण है कि जनता ने खुले मन से आम आदमी पार्टी का साथ दिया।

केजरीवाल ने कहा कि इस चुनाव परिणाम से यह भी साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी की पानी, बिजली, मुफ्त सफर की राजनीति को जनता पसंद कर रही है। उसे यह यकीन हो गया है कि जनता को इन सुविधाओं को देने के लिए किसी अतिरिक्त फंड की आवश्यकता नहीं है, बल्कि जनता से इकट्ठा हुए फंड का सही से इस्तेमाल करने की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी यह राजनीति पूरे देश में ले जाएगी।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग से सुनीता मिश्रा, कल्याणपुरी से धीरेंद्र उर्फ बंटी, सीलमपुर से मोहम्मद इशराक खान और रोहिणी से रामचंद्र को उम्मीदवार बनाया था। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी ने अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः भारी जीत दर्ज की।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इन चुनाव परिणामों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगमों के छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब नगर निगमों में भी आम आदमी पार्टी के आने का रास्ता साफ हो रहा है और गरीब बच्चों को भी बेहतर भविष्य का अवसर मिल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें