फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वैक्सीन की दूसरी डोज का कर रहे हैं इंतजार, तो जल्द बुक करें स्लॉट

Tue, 08 Jun 2021 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी ने बताया है कि कुछ लोगों को वैक्सीन की कमी के कारण दूसरी डोज नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब वे इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहली डोज की तरह कोविन एप पर लोग इन कर स्लॉट बुक करना होगा...
विज्ञापन
दिल्ली में वैक्सीनेशन - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण आपको भी दूसरी डोज नहीं लग पा रही थी तो ये खबर आपके लिए ही है। बीते रविवार को दिल्ली सरकार को 40 हजार नई डोज मिली हैं। इसका इस्तेमाल केवल दूसरी डोज देने के लिए ही इस्तेमाल किया जायेगा। इसलिए अब आप कोविन एप पर स्लॉट बुक कर दूसरी डोज ले सकते हैं।  

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने बताया है कि दिल्ली में रविवार को 15,707 डोज लगाई गई थी। अब तक 56,67,221 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। दिल्ली के 12.85 लाख लोग अपनी दोनों डोज ले चुके हैं। कुछ लोगों को वैक्सीन की कमी के कारण दूसरी डोज नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब वे इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहली डोज की तरह कोविन एप पर लोग इन कर स्लॉट बुक करना होगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ अभियान शुरू किया है। इन सेंटरों पर पहुंचकर भी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन देकर उन्हें जल्द से जल्द कोरोना के खतरे से मुक्त रखना चाहती है। दूसरी लहर में यही वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था।  
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मारलेना ने कहा कि मंगलवार से 70 वार्ड में डोर टू डोर कैंपेन शुरू हो रहा है। इसी तरह आने वाले 4 हफ्ते में 70-70 वार्ड करके 280 वार्ड में कैंपेन चलेगा। इसमें से 272 वार्ड हमारे म्युनिसिपल कारपोरेशन के वार्ड हैं और शेष नई दिल्ली और दिल्ली कैंट एरिया के वार्ड हैं। इस तरह सभी लोगों को उनके घर के करीब ही वैक्सीन की सुविधा दी जायेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें