फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: सहायक के तौर पर काम कर रहे कर्मचारी का बीमा क्लेम ठुकराना गलत, हाई कोर्ट का आदेश रद्द 

Sat, 15 Jan 2022 06:18 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मानना कि मृतक एक सहायक के रूप में कार्य कर रहा था न कि क्लीनर के रूप में, यह पूरी तरह से अनुचित है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें सहायक के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति को बीमा कवर से वंचित किया गया था। अदालत ने इस आदेश को पूरी तरह से अनुचित बताया। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने कहा कि सहायक और सफाईकर्मी के कर्तव्यों का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। हमने पक्षों के वकील को सुना है और पाया है कि हाई कोर्ट ने इस तर्क पर अपील स्वीकार कर ली कि नियोक्ता द्वारा नियुक्त क्लीनर या सहायक दो अलग-अलग कर्तव्यों में लगे हुए हैं और किसी सहायक को बीमा पॉलिसी द्वारा कवर नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


राजस्थान हाई कोर्ट का फैसला रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हाई कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि माना जाता है कि मृतक एक सहायक था। एक सहायक या क्लीनर के कार्यों के किसी भी स्पष्ट सीमांकन के अभाव में और इस तथ्य को देखते हुए कि सहायक और क्लीनर का परस्पर उपयोग किया जाता है, यह मानना कि मृतक एक सहायक के रूप में कार्य कर रहा था न कि क्लीनर के रूप में, यह पूरी तरह से अनुचित है। शीर्ष अदालत राजस्थान हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 की धारा 30 के तहत बीमा कंपनी की अपील को अनुमति दी गई थी।

इस मामले में मृतक तेज सिंह को नियोक्ता द्वारा एक सहायक के रूप में काम में लगाया गया था, जिसकी बोरवेल वाहन पर कुएं के आसपास की मिट्टी गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। मुआवजे के अनुदान के लिए अधिनियम के तहत कर्मचारी आयुक्त के समक्ष याचिका दायर की गई थी। आयुक्त ने अंतिम संस्कार के खर्च के रूप में 2,500 रुपये सहित 3,27,555 रुपये की राशि की मंजूरी दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें